Toyota Mini Suv : Raize 2024, Under 10 Lacs

Ankush Verma
3 Min Read

Toyota Raize :- भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भारी चर्चा हो रही है। सुनने में आ रहा है कि टॉयोटा जल्द ही इस सेगमेंट में प्रवेश करने वाला है। हाँ, हम बात कर रहे हैं Toyota Raize की, जो की हाल ही में जापानी बाजार में लॉन्च हुई है। चलिए, इस नई कॉम्पैक्ट SUV के बारे में अधिक जानते हैं।

भारत में कब होगी लॉन्च Toyota Raize

अभी तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है कि Toyota Raize को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और कंपनी द्वारा Raize और Raize Space के ट्रेडमार्क लेने से कयास लगाया जा रहा है कि इसे भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

Also Read More :- All New MarutiSuzuki Alto800 Model Launch

Toyota Raize पॉवरफुल इंजन

Toyota Raize जापान में दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है:

1. 1.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन
2. 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन

यह गाड़ी DNGA प्लेटफॉर्म पर आधारित है। भारतीय बाजार के लिए, 1.0 लीटर का टर्बो इंजन की बजाय 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जा सकता है, जो Maruti Brezza में भी है। यह इंजन 100.6 PS की पावर और 136 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प हो सकता है। इसे CNG वेरिएंट में भी पेश किया जा सकता है।

Toyota Raize डिजाइन लूक और फीचर्स

Toyota Raize का डिजाइन काफी स्टाइलिश और शक्तिशाली है, हालांकि यह कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें बड़े 17-इंच के टायर और उभरे हुए फेंडर हैं, जो इसकी SUV लुक को और भी मजबूत बनाते हैं।
जापानी मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, पुश-बटन स्टार्ट, और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं। भारतीय लॉन्च के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि कंपनी किस फीचर्स को शामिल करेगी।

Toyota Raize Launch Date and Price

अभी तक Toyota Raize के भारत में लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे 2024 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। Toyota Raize की इंडिया में शुरुआती कीमत मात्र ₹7.99 लाख से शुरू होगी जो की अनुमानित कीमत है असली कीमत लॉन्च के बाद पता चलेगी।

यदि Toyota Raize को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाता है, तो यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में निश्चित रूप से धूम मचा सकता है। इसकी शक्तिशाली परफॉर्मेंस, आकर्षक डिज़ाइन, और भरोसेमंद टोयोटा ब्रांड इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बना सकती है। यह न केवल रोजमर्रा के कामों के लिए है, बल्कि वीकेंड गेटअवे पर भी आपको एक शानदार अनुभव प्रदान करेगी।

Share this Article
Follow:
Hello my name is Ankush.. I'm a blogger And Youtuber, I will share automobile related updates , upcoming launch, all type of news related to car world with my articles as soon as possible. thank you✌
Leave a comment